CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे.
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे जांजगीर-चांपा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे. बिलासपुर में दोपहर 2 बजे आयोजित संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम में शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री शाम 4 बजे तक नया रायपुर लौटेंगे. इसके बाद वे शाम 4:15 बजे 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे. वहीं शाम 5 बजे आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…