CG : जिंदा गाड़ा गया था युवक को, भरेंगाभाठा हत्याकांड मामले में खुलासा …

रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाठा में पाकिस्तानी युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत मिट्टी के अंदर दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक को जिंदा ही गाड़ दिया गया था।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष ने पहले युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे उसी अवस्था में मिट्टी में गाड़ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और लेनदेन जैसे संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

दरअसल 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है।

शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

29 minutes ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

39 minutes ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

44 minutes ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

59 minutes ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

59 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

1 hour ago