छत्तीसगढ़

CG : जिला कार्यालय में लिफ्ट लगने से दिव्यांगों को मिली राहत

जिला प्रशासन की नई पहल
पहली मंजिल अब सबके लिए, सीढ़ी नहीं बनेगी बाधा

बलरामपुर, संयुक्त जिला कार्यालय भवन में हाल ही में एक नई पहल करते हुए दिव्यांगजन की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कई वर्षों से संयुक्त जिला कार्यालय में आने-जाने में दिव्यांगजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासतौर पर कार्यालय के पहली मंजिल पर जिनका काम जुड़ा होता है, उनके लिए सीढ़ियां एक बड़ी बाधा थी। लेकिन अब लिफ्ट के लग जाने से दिव्यांगो को राहत मिली है।

विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंसारा की सुश्री प्रांती पटेल, जो कि दिव्यांग हैं और कहीं आने-जाने के लिए व्हीलचेयर का उपयोग करती हैं। कभी-कभी काम से जिला कार्यालय भी आना पड़ता है, कई विभाग के कार्यालय पहली मंजील पर संचालित होती है, जहां पर प्रांती पटेल को सीढ़ियों से चढ़कर जाना बहुत मुश्किल होता था। परंतु अब जिला कार्यालय में लिफ्ट लग जाने के कारण पहली मंजील में जाने के लिए सीढ़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ता है।
प्रांती पटेल ने जिला कार्यालय में लिफ्ट लगने से अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले मुझे सीढ़ियों से चलकर ऊपर आना पड़ता था। जिससे मुझे शारीरिक कष्ट तो होता ही था साथ ही समय भी अधिक लगता था। उन्होंने कहा कि अब लिफ्ट लगने से मैं कुछ सेकेंड्स में ही पहली मंजिल पर पहुंच जाती हूं। लिफ्ट के लग जाने से मेरे जैसे दिव्यांग लोगों के लिए बड़ी राहत है।

प्रांती पटेल ने लिफ्ट के लगने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगों की परेशानियों को समझते हुए जिला प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। वे कहती है कि छोटी-छोटी सुविधाएं भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। अब मेरे जैसे कई दिव्यांग भाई-बहन बिना किसी परेशानी के कार्यालय की पहली मंजिल तक पहुंच सकते हैं। यह सुविधा मेरे जैसे कई लोगों के जीवन को आसान बना रही है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago