दंतेवाड़ा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में 40वां नेत्रदान पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जनसमुदाय को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए नोडल अंधत्व निवारण कार्यक्रम के डॉ रमाकांत ने बताया कि नेत्रदान से अंधत्व निवारण में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है और एक व्यक्ति की आंखों से दो व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु शपथ दिलाई।
रैली और गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। नेत्र सहायक अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के बाद नेत्रदान करना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील की कि वे नेत्रदान की प्रतिज्ञा लें और समाज को प्रकाशमय बनाने में योगदान दें।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 12 से 18 जून 2026 की…
रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल खातों और…
भोपाल जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग…