आरक्षण की प्रक्रिया देखने जिले के नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं
मोहला, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन अधिनियम अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन/आरक्षण की कार्यवाही कार्यालय कलेक्टर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सभाकक्ष में 17 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे किया जायेगा। उक्त कार्यवाही की प्रक्रिया देखने के लिए जिले के नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं।
– जनपद पंचायत एवं पंचायत के निर्वाचन की आरक्षण प्रक्रिया 17 दिसंबर को
– आरक्षण की प्रक्रिया देखने को भी नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं
छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन अधिनियम अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत मोहला-मानपुर-अं.चौकी के निर्वाचन क्षेत्र एवं अध्यक्ष पदों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सभी प्रवर्गों के महिला हेतु लॉट द्वारा आरक्षण की कार्यवाही 17 दिसंबर को प्रात: 11:00 बजे जिला कार्यालय मोहला-मानपुर-अं.चौकी के सभा कक्ष में किया जाएगा। इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के आरक्षण की कार्यवाही स्वर्गीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय मोहला के कक्ष क्रमांक 1, 2 एवं 3 में किया जाएगा। आरक्षण की प्रक्रिया को देखने के लिए जिले के कोई भी नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…