छत्तीसगढ़

CG : जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खेल परिसर खेल मैदान सिंगारभाट कांकेर में सोमवार से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 04 मई से 25 मई  तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिंगारभाट की सरपंच कौशिल्या नेताम भी उपस्थित रहीं।  

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उनके शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। शिविर में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कराते, खो-खो, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का समय प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक तथा सायं 05 बजे से 07 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर का आयोजन शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान एवं जिला खेल परिसर सिंगारभाट में किया जा रहा है।

शिविर का शुभारंभ करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने का आह्वान भी किया। ग्राम पंचायत की सरपंच कौशिल्या नेताम ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों को खेल किट तथा फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, नोडल अधिकारी एवं लगभग 300 खिलाड़ी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

1 minute ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

5 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

9 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

23 minutes ago
रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी

रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी

रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी कृषि मंत्री रामविचार…

25 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

27 minutes ago