उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द राठी ने बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर अभियान का किया शुभारंभ
1268 पोलियो बूथों के माध्यम से एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य
महासमुंद, जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ 21 दिसम्बर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा महासमुंद में उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद देवीचंद राठी द्वारा बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर किया गया। इस दौरान उपस्थित पार्षद महेन्द्र सिक्का पूर्व, पार्षद सूरज नायक तथा पूर्व पार्षद मीना वर्मा द्वारा भी शुभारंभ अवसर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई. नागेश्वर राव द्वारा इस कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया कि, जिले में 1268 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम के दौरान 21 दिसम्बर को बुथ स्तर पर तथा अगले दो दिन 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 तक छुटे हुए बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी।
जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025 की शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी, राहुल ठाकुर शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, अनुपम शर्मा आरएमएनसीएचए सलाहकार, मनीष कश्यप, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण उपस्थिति रहें।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…