छत्तीसगढ़

CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

धमतरी : आगामी पर्व-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी एवं सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने की। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों और समिति प्रतिनिधियों के साथ जिले में शांति, कानून व्यवस्था तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

          बैठक में अधिकारियों ने सभी समाज प्रमुखों से आगामी पर्व-त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुझाव प्राप्त किए। उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।
      बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, रैली अथवा सार्वजनिक आयोजन का आयोजन निर्धारित स्थल पर सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा। समाज प्रमुखों से इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने और आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।

      प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें।
बैठक में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने जिले में शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

kgnews

Recent Posts

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के…

25 minutes ago
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

भोपाल पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…

40 minutes ago
मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…

45 minutes ago
जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

1 hour ago