1 जुलाई से शुरू होगी विकसित भारत जी राम जी योजना, ग्रामीणों की बढ़ेगी भागीदारी
अम्बिकापुर : कलेक्टर अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लंबित कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसी क्रम में जनपद पंचायत अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों एवं आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में ग्रामीणों को लंबित आवासों की किश्तों, मजदूरी भुगतान की स्थिति तथा नए जॉब कार्ड की मांग एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के अंतर्गत संचालित जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की समीक्षा करते हुए जनभागीदारी के साथ इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विकसित भारत जी राम जी योजना की दी जानकारी
रोजगार दिवस कार्यक्रम में ग्रामीणों को 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस योजना के माध्यम से गांवों के विकास कार्यों में ग्रामीणों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामवासियों की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों का चयन कर योजनाबद्ध तरीके से गांवों का विकास किया जाएगा। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीणों के बीच पंपलेट भी वितरित किए गए।
क्यूआर कोड से मिलेगी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में स्थापित किए गए क्यूआर कोड के उपयोग के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं पंचायत संबंधी आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
रोजगार दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, ग्रामीणों, मनरेगा कर्मियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा गांवों के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 9 जून का दिन विशेष महत्व…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी…
शौर्या दल 22 लाख महिलाओं की देश की सबसे बड़ी साइलेंट आर्मी एमपी कैबिनेट ने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 के भव्य और…
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : एमडी यादव गुणवत्ता में लापरवाही पर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम…