बलौदाबाजार,कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजनांतर्गत 13 महिला स्वसहायता समूहो एवं सक्षम योजनांतर्गत 01 विधवा महिला हितग्राहीं के आवेदनों पर परीक्षण उपरान्त 11 लाख 70 हजार रूपये राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वसहायता समूह द्वारा विभिन्न कार्य जो पूर्व से संचालित है। समूह को आत्मनिर्भर एवं उनके व्यवसाय को गति देने विस्तार करने के उद्देश्य से राशि ऋण स्वीकृत की गई है तथा सक्षम योजनांतर्गत विधवा/परित्यक्त महिला हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शासन के महत्वकांक्षी योजना ‘‘सक्षम‘‘ अंतर्गत 01 विधवा महिला हितग्राहियों को बुटिक एवं सिलाई, पापड़ (साबुनदाना, मुरूकु, बिजौरी), किराना दुकान, टिफिन सेंटर, निरमा पाउडर, फैंसी स्टोर्स, सब्जी भाजी उत्पादन कार्य एवं अन्य कार्याे हेतु राशि स्वीकृत की गई है। शासन द्वारा योजनांतर्गत 3 प्रतिशत साधारण ब्याज पर ऋण दी जायेगी तथा इसे समूहों द्वारा 24 से 36 मासिक किश्तों व सक्षम योजनांतर्गत महिला हितग्राहियों द्वारा 60 किश्तो में राशि वापस किया जायेगा। उक्त लाभान्वित स्व-सहायता समूहो में जय मां शीतला स्वसहायता समूह मल्दा 1 लाख रूपये, जय संतोषी मां स्वसहायता समूह पिकरी 2 लाख 50 हजार रूपये, जय मां महामाया स्वसहायता समूह मड़कड़ा 50 हजार रूपये, शक्ति महिला स्वसहायता समूह मड़कड़ा 50 हजार रूपये, जय मां सरस्वती स्वसहायता समूह थरहीडीह 50 हजार रूपये, जय मां कर्मा महिला स्वसहायता समूह बिनौरी 1 लाख रूपये, जय सतनाम महिला स्वसहायता समूह अमेरा-1 लाख रूपये, श्री गणेशाय नमः महिला स्वसहायता समूह दतान प 50 हजार रूपये, आमीन माता महिला स्वसहायता समूह सकरी प 50 हजार रूपये, शिव शक्ति महिला स्वसहायता समूह बिनौरी 50 हजार रूपये, शिवा महिला स्वसहायता समूह बिनौरी 1 लाख रूपये, जय मां तुरतुरिया महिला स्वसहायता समूह बिनौरी 50 हजार रूपये एवं महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह बिनौरी 50 हजार रूपये राशि स्वीकृत की गई है।
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…
रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…
भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…
भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…