CG : जिले के 455 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण सुचारू से जारी

महासमुंद , सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के वर्तमान स्थिति के संबंध में खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि जिला महासमुंद में कुल 593 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मिलाकर 455 दुकानों (लगभग 76 प्रतिशत) में राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है।


उन्होंने बताया कि जिन दुकानों में वितरण प्रारंभ हो चुका है, वहां फरवरी एवं मार्च 2026 माह का खाद्यान्न पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड में ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्रदर्शित हो रहा है। 18 फरवरी 2026 की स्थिति में जिले के 99,908 राशनकार्डों में से लगभग 28.29 प्रतिशत हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह जिले की 593 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में से 468 दुकानों (लगभग 78 प्रतिशत) में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्यान्न का भंडारण किया जा चुका है।


उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में 12 ऑफलाइन उचित मूल्य दुकानें संचालित थीं। सर्विस प्रोवाइडर एवं कोऑर्डिनेटर द्वारा नेटवर्क परीक्षण के उपरांत विकासखंड पिथौरा की एक दुकान में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध होने पर उसे ऑनलाइन कर दिया गया है। वर्तमान में जिले में कुल 11 दुकानें ऑफलाइन संचालित हैं, जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। इन दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन द्वारा ई-पॉस मशीन में ऑफलाइन डाटा एंट्री की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विक्रेताओं द्वारा समय-समय पर इस डाटा को अपडेट किया जाता है, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित न हो।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago