छत्तीसगढ़

CG : जिले के शिक्षित युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर

इजराइल में होम केयर गिवर पदों पर होगी भर्ती, लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा वेतन
सुकमा, जिले के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। 


     जिला रोजगार अधिकारी एसके भार्वे ने बताया कि आवेदक के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा उसकी लंबाई 1.5 मीटर एवं वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। पद के लिए भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ओजेटी सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स, मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट अथवा मिडवाईफ संबंधी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को इजराइल में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां चिकित्सा बीमा, आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों का वार्षिक अवकाश भी दिया जाएगा। 


          चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लियरेंस तथा इजराइली नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार शामिल होगा। अंतिम चयन नियोजक संस्था द्वारा किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शंका के समाधान के लिए रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को दलालों एवं भ्रामक माध्यमों से सावधान रहने की सलाह भी दी गई है।

kgnews

Recent Posts

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

इंदौर   पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…

20 minutes ago
महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…

40 minutes ago
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…

45 minutes ago
छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

1 hour ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

2 hours ago