CG : जिले में आवास निर्माण की बागडोर जल्द संभालेंगी महिला राजमिस्त्री…

प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने युवाओं के साथ महिलाओं का भी प्रशिक्षण शुरू

कोरिया, कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्यों को गति देने अब महिलाएं भी राजमिस्त्री के रूप में योगदान देंगी। जिले में वर्तमान में 9,441 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से 3,732 पूर्ण हो चुके हैं जबकि 5,709 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बड़ी संख्या में निर्माण कार्य होने के कारण राजमिस्त्रियों की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन ने युवाओं और महिलाओं दोनों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने की पहल शुरू की है।

महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा युवाओं और महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चयनित महिलाएं बिहान योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। पहला प्रशिक्षण बैच ग्राम पंचायत बुढार में 35 युवाओं को दिया गया था। अब ग्राम पंचायत सरभोका में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण सत्र शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं भी प्रधानमंत्री आवास निर्माण मं  सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

प्रशिक्षण की समय-सीमा और निगरानी
प्रत्येक बैच को एक माह का नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक 35 युवाओं का प्रशिक्षण और एसेसमेंट पूर्ण हो चुका है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), आवास योजना ग्रामीण के जिला समन्वयक और सहायक अभियंता को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण स्थल का आकस्मिक निरीक्षण और प्रतिभागियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

100 युवा और महिलाएं बनेंगे राजमिस्त्री आरसेटी के माध्यम से शुरुआती चरण में 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें से पहला बैच प्रशिक्षित होकर कार्य के लिए तैयार है। इसके बाद महिलाओं का एक बैच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एसेसमेंट कर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

गांवों में बनेगा सकारात्मक माहौल
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशिक्षित युवाओं की पहली टीम सोनहत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास निर्माण को गति देगी। वहीं, महिलाओं का बैच प्रशिक्षण पूरा कर कार्य में जुटेगा तो गांवों में आत्मनिर्भरता का सकारात्मक माहौल बनेगा और निर्माण कार्य में गति आएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

रायपुर । तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन…

1 minute ago
राजनांदगांव : प्रतीक्षालय में गंदगी से यात्री हो रहे हैं परेशान, नियमित सफाई की जरूरत …

राजनांदगांव : प्रतीक्षालय में गंदगी से यात्री हो रहे हैं परेशान, नियमित सफाई की जरूरत …

राजनांदगांव| बस स्टैंड में बने यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी से लोग परेशान हैं। यहां नियमित…

4 minutes ago
राजनांदगांव : मोती तालाब के पास फैल रही गंदगी सफाई के साथ जागरूकता भी जरूरी …

राजनांदगांव : मोती तालाब के पास फैल रही गंदगी सफाई के साथ जागरूकता भी जरूरी …

राजनांदगांव| मोती तालाब में बस स्टैंड वाले हिस्से में गंदगी फैल रही है। आसपास के…

7 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव | स्टेशन रोड में सैनिक ऑफिस के सामने पाइप लाइन में लीकेज हो गया…

9 minutes ago
मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

अंबागढ़ चौकी l मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने अपने निवास कार्यालय में विशेष पत्रकार वार्ता…

17 minutes ago
राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव| महेश्वरी पंचायत ने महेश नवमी पर्व मनाया। प्रदेश सभा से झंवर, प्रकाश लड्डा, नंदा…

19 minutes ago