छत्तीसगढ़

CG : जिले में कौशल विकास को मिलेगी नई गति, 330 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य …

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, विभागों को वीटीपी पंजीयन करने के दिए निर्देश

एमसीबी/ जिले में युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर महोदया के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को प्राप्त 330 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पशु चिकित्सा, मत्स्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन हेतु शीघ्र वीटीपी (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर) पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी समय-सीमा बैठक में इस संबंध में की गई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों ने निर्धारित समयावधि में पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

बैठक में सहायक संचालक जिला कौशल विकास द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिले में चार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एवं एक पॉलीटेक्निक कॉलेज संचालित हैं, जहां मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं के प्राचार्यों तथा अधीक्षकों के पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 के लक्ष्य अनुरूप शीघ्र बैच तैयार कर पोर्टल में अपलोड करने तथा टीबीएन जारी कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित संस्थाओं के प्राचार्यों एवं अधीक्षकों ने जून माह के भीतर बैच गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर जुलाई माह से प्रशिक्षण प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संस्थाओं की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई, जिनके निराकरण का आश्वासन मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिया गया।
बैठक के अंत में सभी शासकीय विभागों को कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास करने तथा शीघ्र वीटीपी पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

43 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago