धमतरी, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में 70 साल एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन बीते दो दिसम्बर से शुरू हो गया है, जो कि आगामी 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके तहत जिले में कुल लक्षित 42 हजार 85 वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनका आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन के लिए उनके निवास के नजदीक विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजन कर, चयनित च्वाईस सेंटर ऑपरेटर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनका पूर्व में आरएसबीवाय, एमएसबीवाय अथवा एसईसीसी डाटा से आयुष्मान कार्ड बने होने की दशा में भी उन वरिष्ठ नागरिकों का पुनः आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना होगा, तभी उन्हें 5 लाख रूपये तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध हो सकेगा। शिविर के एक दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र में पंजीयन संबंधी मुनादी कराई जा रही है, ताकि हितग्राहियों को शिविर की जानकारी आसानी से मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने 70 एवं 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराने की अपील की है। बता दें कि योजना के तहत 70 साल एवं 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपये तक की मुफ्त उपचार का लाभ मिलेगा।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…