गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में बीजों के भंडारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विभाग द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आवश्यकतानुसार बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिले में अब तक 4,656.50 क्विंटल बीज का भंडारण उपलब्ध है।
अब तक किसानों को 3,649.42 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है तथा 1,007.08 क्विंटल बीज का स्टॉक शेष है। कृषि विभाग द्वारा बीजों की उपलब्धता एवं वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि जिले के किसी भी किसान को बीज की कमी का सामना नही करना पड़े। किसानों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों से प्रमाणित बीज प्राप्त करें तथा समय पर खरीफ फसलों की बुवाई कर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करें।
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…
भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा परिवहन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…
भोपाल पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…