दुर्ग । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित प्रशासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी क्रम में जिला पंचायत के सभाकक्ष में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया। इसी क्रम में जिले की सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी/कर्मचारियों ने अमर शहीदों को मौन श्रद्धांजलि दी।
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…
भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…
कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…
भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…
भोपाल राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…