छत्तीसगढ़

CG : जेल प्रहरी पर हमला, शराब दुकान के सामने की घटना

भिलाई। केंद्रीय जेल दुर्ग के प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा से जेल से छूटे एक बदमाश रमन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। जेल में अनुशासनहीनता करने पर आरोपित के खिलाफ सख्ती की गई थी। इसकी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपित ने जेल प्रहरी से मारपीट की। शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की है। तिरंगा भवन के पास पद्मनाभपुर निवासी दिवाकर सिंह पैकरा केंद्रीय जेल दुर्ग में प्रहरी है।

वह रविवार को दोपहर में अपने दोस्त कमल साहू के साथ पोटिया देशी शराब दुकान पर गया था। तभी कसारीडीह के रहने वाले आरोपित रमन यादव ने उसे देखकर मारपीट की। रमन यादव कुछ दिन पहले जेल गया था। उसी दौरान आरोपित ने पीड़ित को वहां पर देखा था। आरोपित पीड़ित पर जेल जाने पर परेशान करने की बात कहते हुए उससे गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने उसे गाली देने से मना किया, तो आरोपित ने अपने अन्य साथी अशोक यादव, दादू यादव और अन्य के साथ मिलकर मारपीट की। घटना में जेल प्रहरी के नाक, होंठ, कान और सिर में चोट लगी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago