छत्तीसगढ़

CG : जॉब का मैसेज आया, 8 लाख ठगा गई महिला

दुर्ग। अज्ञात मोबाइल धारक ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर महिला से 7.98 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रूपल जैन ऋषभ ग्रीन सिटी ओनिक्स पुलगांव के मोबाइल नंबर पर मीनल अय्यर नामक मोबाइल धारक ने पार्ट टाइम जॉब करने के नाम से मैसेज किया जिसमें प्रार्थिया से कहा गया कि वह हां लिखकर जवाब दे। जब पीडि़ता ने उसे हां का जवाब दिया तब उसे एक वीडियो भेज कर स्क्रीनशॉट करना बताया गया। इस कार्य के लिए पैसे भेजने भी मैसेज के माध्यम से बताए गए और अपने रिसेप्शनिस्ट से संपर्क करने के लिए कहा। जब प्रार्थिया ने लिंक के माध्यम से संपर्क किया तब उसके मोबाइल पर टेलीग्राम पर एक लिंक आया जिसमें एक कोड नंबर भेजा गया और पीडि़ता के बैंक अकाउंट की मांग की गई।

जब पीडि़ता ने अपने एसबीआई बैंक अकाउंट खाता के बारे में जानकारी दी, तब पीडि़ता के खाते में 120 रुपए जमा हुए और जल्दी टेलीग्राम ग्रुप से जोडऩे कहा गया। टेलीग्राम में जोडऩे पर क्रूड ग्रुप एवं फाइनेंशियल ऑफिसर ग्रुप में ज्वाइन करने पर ग्रुप में जुड़ी टास्क के तौर पर वीडियो के स्क्रीनशॉट मांगे। एक-दो टास्क पूरा करने पर पीडि़ता को 200 रुपए प्राप्त हुए। उसके अगले दिन उसे इन एस सी इंडिया आर्डर आया तथा लगभग 1300 रुपए की रकम प्रदान की गई तथा आगे 3000 से 3900 रुपए की रकम प्रदान किया जैसा ऑफर दिया जाने लगा।

12 टास्क पूरा करने के पश्चात पीडि़ता के मोबाइल नंबर में टास्क लगातार मिलते गये। 6 से 15 फरवरी तक अलग-अलग दिनांक पर उनके बताए अनुसार पीडि़ता ने एसबीआई खाता से 7,63,980 रुपए, यूनियन बैंक से 34,200 रुपए कुल 7,98,180 रुपए अलग-अलग के व्हाट्सएप के लिंक के माध्यम से अलग-अलग खाता धारकों को रकम भेज दी थी। बाद में अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीडि़ता ने मोबाइल धारक से अपने द्वारा दी गई रकम वापस मांगी तब मोबाइल धारक ने कहा कि 6 लाख रुपए और भेजो तब तुम्हें पुरानी रकम के साथ यह रकम भी वापस मिलेगी। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago