छत्तीसगढ़

CG : झुन्नु लाल बैगा की जल जीवन मिशन ने बदला भविष्य

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल की छोटे से गांव बैगापारा में जहां कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष होता था, अब जल जीवन मिशन ने नई रोशनी ला दी है। यहां के निवासी झुन्नु लाल बैगा के जीवन में आए बदलाव ने पूरे गांव को आत्मनिर्भरता की राह पर ला खड़ा किया है।

पानी की समस्या ने बर्बाद किया था जीवन यापन
बैगापारा के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। गांव में साफ पानी के स्रोत नहीं थे, और बारिश के बाद भी वहां जल को संग्रहण करना संभव नहीं हो पाता था। इस गांव के ग्रामीण विशेषकर महिलाएं और बच्चे, पानी के लिए लंबी दूरी तय करते थे। इस प्रक्रिया में उनके समय और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा चला जाता था। पानी की कमी के कारण कई प्रकार की जलजनित बीमारियां भी फैल जाता था, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता था।

जल जीवन मिशन ने दिखाई उम्मीद की राह
बैगापारा में जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर में नल-जल योजना की शुरुआत हो गई है । इसके अंतर्गत हर घर को पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था । जोकि इस योजना के तहत बैगापारा गांव में 100 प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) का काम पूरा किया गया।

झुन्नु लाल बैगा बने बदलाव के गवाह
गांव के झुन्नु लाल बैगा जो पानी के लिए पहले घंटों मेहनत करते थे, अब अपने घर में स्वच्छ पानी का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है, “अब न हमें पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, न ही अब बीमारियों से डर सताता है। इस योजना से हमारे परिवार का अब समय भी बच रहा है ।

विकास की नई कहानी में सम्लित हुआ बैगापारा
जल जीवन मिशन ने न केवल बैगापारा को पानी की समस्या से मुक्त किया है, बल्कि ग्रामीणों की जीवनशैली में भी बड़ा सुधार लाया है। इससे बच्चों की शिक्षा, महिलाओं का आत्मनिर्भर होना और स्वास्थ्य में सुधार, यह सब इस योजना की बड़ी उपलब्धियां हैं।

ग्राम पंचायत पाराडोल के बैगापारा बना आदर्श गांव
अब बैगापारा केवल एक गांव नहीं, बल्कि एक मिसाल बन चुका है। अन्य गांव भी इस बदलाव से प्रेरणा ले रहे हैं। झुन्नु लाल बैगा और उनके जैसे ग्रामीण अब अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर तलाश रहे हैं।

झुन्नूलाल बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आभार व्यक्त
झुन्नूलाल बैगा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो किया है, वह हमारे लिए वरदान जैसा है। उनका यह प्रयास हमें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा गांव स्वस्थ पानी के लिए अब एक आदर्श गांव बन चुका है। उन्हें मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं ।
इस जल जीवन मिशन ने यह साबित किया है कि यदि सही योजना और निष्ठा के साथ काम किया जाए, तो ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

37 minutes ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

1 hour ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

1 hour ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago