छत्तीसगढ़

CG : झूला वाले को हत्या की धमकी, चाकू लेकर मेले में घूम रहा था बाल अपराधी

कोरबा। जिले में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान एक नाबालिग ने चाकू दिखाकर लोगों को डराया है। सोमवार को नाबालिग ने झूला ऑपरेटर को चाकू दिखाकर मुफ्त में झूला झुलाने की मांग की। उसने धमकी दी कि अगर झूला नहीं झुलाया तो चाकू पेट में मार दूंगा। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है। जांच में पता चला कि नाबालिग ने चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मंगवाया था। SECL कालीबाड़ी में आयोजित मेले में नाबालिग ने ये हरकत की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी संजय रात्रे और हितेश राव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले नाबालिग से चाकू छीना और फिर पूछताछ शुरू की। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के मुताबिक, नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

5 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

5 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

5 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago