छत्तीसगढ़

CG : टिकरापारा और पुरानी बस्ती में लूटपाट, 3 संदेही अरेस्ट…

रायपुर । बाइकर्स गैंग का आतंक दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में टिकरापारा और पुरानी बस्ती इलाके में झपटमारी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। बदमाश चलते वाहन से मोबाइल और पर्स छीनकर रफूचक्कर हो रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर 3 संदेहियों को हिरासत में लिया है। दतरेंगा निवासी प्रेम सिंह 30 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे अपनी बाइक से गोकुल नगर गौठान जा रहे थे।

जैसे ही वह मुक्तिधाम के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने चलते वाहन में ही प्रेम सिंह की शर्ट की जेब से टेक्नो स्पॉर्क मोबाइल झपटा और तेजी से फरार हो गए। जांच में एक आरोपी का नाम शेख राजिक सामने आया है। लूट का दूसरा मामला भी गोकुल नगर मुक्तिधाम के पास का है। बोरियाखुर्द निवासी पोषण नागरची 15 फरवरी की रात साइकिल से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर जेब से रियलमी का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान शेख राजिक, अलताफ खान और मुस्तकीम खान के रूप में की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मठपारा निवासी कमला उपाध्याय अपनी एक्टिवा से आयुर्वेदिक दवा देने दतरेंगा जा रही थीं। शीतला चौक भाठागांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स खींच लिया। पर्स में ओप्पो मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद और दवाइयां थीं।झपटमारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

6 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

6 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

7 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

7 hours ago