छत्तीसगढ़

CG : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित लुड़ेग त्रिकुटी चौक पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। लोहे की चादरों से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतबा क्षेत्र निवासी चैतू बंजारा (40) के रूप में हुई है। वह शाम करीब 5 बजे मोपेड से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जशपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज गति से गलत साइड में चल रहा था।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। पत्थलगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने हादसे को लेकर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग से लगातार हादसे हो रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही स्पष्ट है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

5 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

5 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

5 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

5 hours ago