छत्तीसगढ़

CG : ट्रक से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल बातए जा रहे हैं। जिन्हें ओडिशा के कोरापुट से अब राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। मामला बोरिगुमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के शांति नगर का रहने वाला युवक माइकल जॉन (24) अपने दोस्त सौरभ (24), अंशु राय (23), विशाल घोष (24) समेत एक अन्य के साथ ओडिशा के देवमाली घूमने जा रहे थे। इसी बीच शनिवार की देर रात बोरिगुमा के पास कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

वहीं कार सवार युवक माइकल जॉन (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सौरभ, अंशु और विशाल घोष गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचवा युवक सुरक्षित था। हादसे के बाद उसने परिजनों और पुलिस को खबर की। जिसके बाद ओडिशा की बोरिगुमा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। रात में ही सभी के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक इलाज के बाद आज सुबह सभी घायलों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, कुछ की हालात नाजुक है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

2 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

2 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

2 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

2 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago