रायपुर। विशाखापत्तनम से कोरबा आ रही लिंक एक्सप्रेस रात बड़े हादसे का शिकार हुई। हालांकि इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार लिंक एक्सप्रेस गुरुवार रात राइट टाइम चल रही थी। मूसलाधार बारिश के चलते पार्वतीपुरम से रायगढ़ा स्टेशन के बीच रात करीब 11.50 को एक विशालकाय चट्टान वहां से गुजर रही ट्रेन के इंजिन पर आ गिरा। इससे इंजिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। और पूरी अप डाउन दोनों ही रेल लाइनें धंस गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
आसपास के स्टेशनों से पहुंची राहत और बचाव टीमों ने सारी रात सुधार कार्य किया। उसके बाद तड़के 6 बजे ट्रेनों की रवानगी बहाल हुई। लिंक एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से सुबह रवाना होकर 8.30 बजे टिटलागढ़ पहुंची है। इसके दोपहर बाद रायपुर पहुंचने की जानकारी दी गई। ऐसी ही स्थिति रायपुर से गुरुवार शाम रात रवाना हुई ट्रेनों की भी बताई गई है। ये सभी तीन से पांच घंटे देर से विशाखापत्तनम पहुंचने की खबर है।
सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…