छत्तीसगढ़

CG : ट्रेनी IPS ने गोदाम में मारी रेड, अवैध शराब बरामद

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर (थाना प्रभारी खरसिया) के नेतृत्व में गंज पीछे इलाके में एक गोदाम पर दबिश देकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय साहू नामक व्यक्ति अपने घर से सटे गोदाम में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग के साथ टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विजय साहू को उसके घर में पाया, जिसके बाद गोदाम की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 30 पाव देशी मदिरा प्लेन और 30 पॉलिथीन पैकेट में करीब 60 एमएल महुआ शराब (1 लीटर 700 मिलीलीटर) कुल शराब 7 ली. 200 मिली, कीमत करीब 2900 रूपये बरामद हुई । शराब को ज़ब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। जब आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह पेश करने में असफल रहा। इसके बाद आरोपी विजय साहू (पिता स्व. राजाराम साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी गंजपीछे खरसिया) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत चौकी खरसिया में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के साथ चौकी प्रभारी संजय नाग, प्रधान महेन्द्र खरे, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, प्रीतम कुजुर और महिला आरक्षक सलीमा टोप्पो शामिल रहे। खरसिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खरसिया पुलिस की इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago