रायगढ़। जिला में एक दुर्घटना में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव के गली में बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी ट्रैक्टर के चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ढंग से ठोक दिया। इससे मौके पर बच्ची की मौत हो गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम को ग्राम जमुना का रहने वाला उग्रसेन चौहान 42 साल की बेटी बालमती चौहान 5 साल गांव के गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
इसी दौरान गांव का चंदन चौहान अपने ट्रैक्टर को तेज गति से बस्ती तरफ से चलाते हुए आया और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बालमती को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी और खून से लथपथ हो गई। घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा तो काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी जब बालमती के पिता उग्रसेन को लगी, तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। काफी खून बहता देख उसके परिजनों ने उसे एंबुलेंस से लैलूंगा अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उग्रसेन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…