छत्तीसगढ़

CG : ट्रैफिक पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

भिलाई सड़क सुरक्षा माह के 27वें दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत नेरूर नगर और गुरुद्वारा चौक पर यमराज की वेशभूषा में पुलिस के साथ एक युवक भी आया। उसने ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियम जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तीन सवारी वाहन चलाते पाए गए, उनको यम लोक जाने का रास्ता बताया। साथ ही साथ सुरक्षित वाहन चालन की समझाइश दी। दुर्ग जिले में इस समय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस हर दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। कल और आज ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर यमराज को भी उतारा है।

इस दौरान यमराज ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को रोका और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कुछ दोपहिया वाहन चालक हेलमेट न होने से ट्रैफिक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान यमराज ने गदा और माइक लेकर उन्हें दौड़ाया। यमराज के माइक से आवाज लगाने पर जब बाइक वाले रुके, तो उन्हें समझाइश दी गई। यमराज ने कहा कि मैं तो काल्पनिक यमराज हूं, लेकिन अगर आप लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए गिरोगे, तो सचमुच के यमराज तुम्हें लेने आएंगे। ट्रैफिक पुलिस और नकली यमराज ने इस दौरान 1800 वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी। इन सभी को ट्रैफिक रूल्स की पूरी जानकारी हो, इसके लिए उन्हें पंपलेट्स भी बांटे गए।

kgnews

Recent Posts

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त…

36 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

43 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

44 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

47 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

52 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

54 minutes ago