छत्तीसगढ़

CG : डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : वर्षा ऋतु में बच्चों को डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक श्डायरिया रोको अभियानश् संचालित किया जा रहा है। ष्स्वच्छ जल, समुचित उपचारदृडायरिया से बचें हर बारष् थीम पर आधारित इस अभियान के माध्यम से पाँच वर्ष तक के बच्चों वाले प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे।

         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डायरिया से बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देगी। परिवारों को हाथ धोने की सही विधि, ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया, ओआरएस एवं जिंक के नियमित उपयोग, दस्त होने पर भी बच्चे को स्तनपान जारी रखने तथा शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी एवं आईपीडी में ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। साथ ही जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, संक्रमण रोकने हेतु क्लोरीन टैबलेट वितरित करने तथा आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस-जिंक की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

       अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, स्कूल शिक्षा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में डायरिया प्रभावित बच्चों की पहचान, विद्यालयों में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता, स्वच्छता अभियान, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा कचरा प्रबंधन जैसी गतिविधियों का व्यापक स्तर पर संचालन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बच्चों में दस्त होने पर तत्काल ओआरएस का घोल पिलाएं, जिंक की दवा का पूरा कोर्स कराएं तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, स्वच्छता और समय पर उपचार से डायरिया जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। सभी विभागों एवं नागरिकों के सहयोग से जिले को डायरिया मुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago