छत्तीसगढ़

CG : डिप्रेशन के चलते एम्स के पीजी छात्र ने की आत्महत्या…

रायपुर राजधानी स्थित एम्स के हाॅस्टल में मेडिकल छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र के कमरे से बड़ी मात्रा में दवाई और इंजेक्शन भी बरामद हुआ है। मृतक छात्र का नाम रंजीत भोयार (25 वर्ष) है और वह भुवनेश्वर, ओडिशा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छात्र पीजी इंटर्नशिप में फेल हो गया था, जिसकी वजह से वो काफी दिनों से डिप्रेशन में था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रंजीत ने ओवरडोज इंजेक्शन लिया था। फिलहाल आमानाका पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 21 मई की है। सुबह नौ बजे के आसपास हॉस्टल का एक छात्र बगल के कमरे में सो रहे रंजीत भुजान को उठाने उसके कमरे में पहुंचा। इस दौरान दरवाजा खुला हुआ था, जिसके बाद छात्र ने अंदर झांककर देखा तो रंजीत रूम में बेसुध पड़ा हुआ था। छात्र ने रंजीत को आवाज लगाई गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद रंजीत के कमरे में हाॅस्टल के अन्य छात्र भी पहुंचे।

इधर जैसे ही एम्स प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे। रंजीत का चेकअप किया गया, जिसमें पता चला कि उसकी मौत कुछ घंटे पहले ही हो गई थी। रंजीत के बदन पर कपड़े नहीं थे, जिसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना हाॅस्टल वार्डन को दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी आमानाका पुलिस को दी। मृतक के कमरे से पुलिस ने दवाई और इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि 25 वर्षीय रंजीत मेडिकल की पढ़ाई में पीजी कर रहा था और पीजी हाॅस्टल में रह रहा था। रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह हाॅस्टल के एक अन्य छात्र ने देखा तो वो मृत अवस्था में अपने कमरे में पड़ा था।

पीजी इंटर्न में फेल होने पर डिप्रेशन में था
बताया जा रहा है कि रंजीत पीजी के इंटर्न में फेल हो गया था, जिसके बाद से वो काफी परेशान रहने लगा था। हाॅस्पिटल में उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल मौत के सहीं कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आमानाका पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक स्टूडेंट के परिजनों को घटना की इसकी सूचना दे दी गई है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

1 hour ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

2 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

2 hours ago