छत्तीसगढ़

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया, जब तालाब के किनारे मगरमच्छ के छह शावक दिखाई दिए। सुबह तालाब में नहाने पहुंचे लोगों की नजर इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जानकारी के अनुसार, तालाब किनारे दिए गए अंडों से हाल ही में ये मगरमच्छ शावक बाहर निकले थे। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी शावकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने छहों मगरमच्छ शावकों को सुरक्षित रूप से खुटाघाट डैम में छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि शावकों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। वन विभाग को आशंका है कि बिकमा तालाब में अभी भी कुछ मगरमच्छ मौजूद हो सकते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन और मगरमच्छों के तालाब में होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…

3 minutes ago
CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

12 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

15 minutes ago
CG : बाइक की किस्त नहीं चुका पाने से परेशान युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव …

CG : बाइक की किस्त नहीं चुका पाने से परेशान युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव …

कोरबा । कोरबा जिले में आर्थिक तंगी और बाइक की किस्तों के दबाव से परेशान…

19 minutes ago
CG : अधिक ब्याज का लालच देकर विधवा महिला से 6 लाख की धोखाधड़ी …

CG : अधिक ब्याज का लालच देकर विधवा महिला से 6 लाख की धोखाधड़ी …

कोरबा । पति की मौत के बाद परिवार का सहारा बनी बीमा राशि और ट्रैक्टर…

22 minutes ago
CG : धान की फसल के लिए एनपीके, एसएसपी व नैनो उर्वरक वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित एवं पूर्णतः सुरक्षित …

CG : धान की फसल के लिए एनपीके, एसएसपी व नैनो उर्वरक वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित एवं पूर्णतः सुरक्षित …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना…

33 minutes ago