छत्तीसगढ़

CG : तीसरी बार कर्जा लेने जा रही है राज्य सरकार…

रायपुर छत्‍तीसगढ़ सरकार फिर से हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। सरकार ने इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को आवेदन दिया है। इसके आधार पर आरबीआई ने वित्‍तीय संस्‍थाओं से प्रस्‍ताव आमंत्रित किया है। राज्‍य सरकार यह हजार करोड़ का कर्ज 9 साल के लिए लेने जा रही है। छत्‍तीसगढ़ के साथ ही 11 और राज्‍यों ने कर्ज के लिए आरबीआई को आवेदन सौंपा है।

महीनेभर के भीतर यह तीसरी बार है, जब‍ छत्‍तीसगढ़ सरकार कर्ज लेने जा रही है। इससे पहले सरकार 16 और 23 जनवरी को दो बार में 3 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। अफसरों के अनुसार प्रदेश सरकार का खजाना लगभग खाली है। ऐसे में सरकार को विकास कार्यों के लिए बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है। इस नए हजार करोड़ के कर्ज के साथ राज्‍य सरकार का कर्जभार बढ़कर 95 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सरकारी कर्ज बड़ा मुद्दा बन गया था। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार खजाना को पूरी तरह खोखला कर दी है।

प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार को 91 हजार 553 करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। यह जानकारी सीए विष्‍णुदेव साय ने दिसंबर में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान दी थी। इसमें से लगभग 50 हजार करोड़ रुपये भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का है।

प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार ने 16 जनवरी को 2 हजार करोड़ का कर्ज लिया। साय सरकार का यह पहला कर्ज था। सरकार ने ये 2 हजार करोड़ हजार- हजार करोड़ के 2 पार्ट में 8 और 9 साल के लिए लिया है।

इसके बाद सरकार ने 23 जनवरी को फिर हजार करोड़ रुपये का लोन लिया है। यह रकम भी आईबीआई के माध्‍यम से लिया गया है। सरकार ने यह हजार करोड़ 7 साल के लिए लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

6 seconds ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

13 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

19 minutes ago
मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

रायपुर  छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान…

23 minutes ago
CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां…

26 minutes ago
मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

भोपाल  राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर…

28 minutes ago