धमतरी/सरगुजा. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जंगली जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं. हाथी के बाद अब तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है. आज सुबह जंगल में महिला की क्षत विक्षत लाश मिली है. यह घटना सिंगपुर मड़ेली गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं सरगुजा में भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, सिंगपुर मड़ेली निवासी 70 वर्षीय सुखवती कमार बिना दरवाजे के मकान में सो रही थी. तभी तेंदुए ने घर में घुसकर महिला को उठा ले गया और जंगल में ले जाकर उसे मौत के घाट उतारा. वन विभाग ने मृतक के परिवार को 6 लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार की रात नगरी ब्लॉक में ही एक हाथी ने तीन साल की बच्ची को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा था.
सरगुजा जिले में उदयपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम खम्हरिया भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग खेतं में लगे फसल को देखने गया था, तभी भालू ने पैर और जांघ पर हमला कर दिया. घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल बुजुर्ग का नाम 63 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता बताया जा रहा. भालू के हमले के बाद खम्हरिया गांव में दहशत का माहौल है.
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…