CG: तेंदुओं की संख्या में हुई वृद्धि …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। केडार-सुरली मार्ग स्थित बांध के पास तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बुधवार शाम बांध किनारे एक तेंदुए को घूमते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां तेंदुए के स्पष्ट पदचिन्ह भी मिले हैं। केडार निवासी नरेश जाटवर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगल क्षेत्र में वन्य जीवों की गतिविधि बढ़ गई है। बांध और जंगल से लगे इलाकों में लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण खतरा भी बढ़ गया है। वायरल वीडियो में तेंदुआ बांध के किनारे आराम से टहलता और चट्टान पर बैठा नजर आ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र गोमार्डा अभ्यारण से जुड़ा वन क्षेत्र है, जहां तेंदुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। भोजन और सुरक्षित आवास की तलाश में तेंदुए आबादी वाले क्षेत्रों के करीब भी नजर आने लगे हैं, जो वन्य जीव संरक्षण की दृष्टि से सकारात्मक संकेत तो है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को शाम के समय जंगल व बांध क्षेत्र में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago