छत्तीसगढ़

CG : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत…

कोरबा । दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 112 और दर्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने देखा कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव का निवासी था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र पटेल सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान सीपेड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

4 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

5 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

5 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

5 hours ago