छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा Kharora के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को खंडित कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को बड़े पत्थर से तोड़ा है। जिससे कृष्ण भगवान की सिर गायब हो गई। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए रात में ही 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जिससे गांव में शांति बने रहे।
मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और देर रात विरोध जताते रहे। इस दौरान पुलिस भीड़ को समझाती रही। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों की मांग थी कि मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…