छत्तीसगढ़

CG : दिल्ली में चमका कबीरधाम का परचम: अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक …

कवर्धा । मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण जब एक साथ मिलते हैं,तो सफलता खुद कदम चूमती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण तब देखने को मिला जब अशोका पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कबीरधाम जिले का नाम रोशन कर दिया।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल मिनी एवं सॉफ्टबॉल मिनी (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र तान्या सिन्हा और दीक्षांत यादव का चयन बेसबॉल मिनी वर्ग में तथा गुनिस्का जांगड़े का चयन सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग में हुआ। वहीं विद्यालय के खेल शिक्षक राजा जोशी को टीम का कोच नियुक्त किया गया।

प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि में विद्यालय के छात्र दीक्षांत यादव और तान्या सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।यह उपलब्धि उस समय और भी विशेष बन गई जब यह गौरवपूर्ण समाचार विद्यालय के एडमिन सागर नामदेव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्राप्त हुआ।मानो विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें एक अनमोल उपहार भेंट किया हो।अपने जन्मदिन पर बच्चों की इस शानदार सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को गर्व और खुशी से भर दिया तथा यह क्षण सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

विद्यालय के संचालक पवन देवांगन ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय कबीरधाम जिले में सर्वाधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों की संख्या में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।”

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक पवन देवांगन, संचालिका सारिका देवांगन,प्राचार्य एस.एल.नापित,उप-प्राचार्य लोकनाथ देवांगन,एडमिन सागर नामदेव,लेखापाल अभिषेक केशरवानी,खेल शिक्षक मनीष निषाद,शैलेंद्र वर्मा,मीरा साहू सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“छोटे शहरों से उठती बड़ी उड़ानें ही देश का भविष्य तय करती हैं” अशोका पब्लिक स्कूल के इन होनहार खिलाड़ियों ने इस कथन को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी हिन्दी पीजीटी अशोक कुमार इनवाती के द्वारा दी गई।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

34 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

39 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

39 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

2 hours ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago