उत्तर बस्तर कांकेर, समाज कल्याण विभाग द्वारा आज नरहरपुऱ विकासखण्ड के ग्राम सरोना निवासी 09 वर्षीय तरूण कुमार नायक को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि तरूण जो पैरों से 80 प्रतिशत दिव्यांग है और कक्षा दूसरी में अध्ययनरत है। विद्यालय की शिक्षिका एवं माता-पिता द्वारा सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदाय की गई। इस पर तरूण के माता-पिता ने बताया कि घर से विद्यालय लाने-ले जाने में अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता था, व्हीलचेयर मिलने से तरूण आसानी से विद्यालय पहुंचकर अध्ययन कर सकेगा।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…