CG : दूरस्थ माओवाद प्रभावित ग्रामों में डायरिया रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान…

सुकमा । कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में डायरिया रोकथाम अभियान के तहत पीएचई विभाग की टीम द्वारा जिले के अति-दूरस्थ और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोंटा के ग्राम टेकलगुड़ियम और गोलापल्ली में ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

टेकलगुड़ियम और गोलापल्ली में स्वच्छ जल और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

दूरस्थ ग्राम टेकलगुड़ियम में पीएचई विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों विशेषकर डायरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि सुरक्षित और स्वच्छ जल के उपयोग से डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया भी समझाई गई और जल नमूनों का परीक्षण किया गया। डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्राम गोलापल्ली में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई रखने, हाथ धोने की आदत डालने तथा केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी गई। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि खुले स्रोतों से जल लेने के पहले उसका परीक्षण आवश्यक है।

अभियान के दौरान जल संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, सोखता गड्ढे और घरों में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने जैसे उपाय बताए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की भागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं। अभियान का उद्देश्य  जानकारी देना के साथ ही ग्रामीणों में स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाना है, जिससे संपूर्ण गांव को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाया जा सके। इस अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने भी अपने स्तर पर स्वच्छता और जल सुरक्षा के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago