छत्तीसगढ़

CG : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड में सीईओ एवं लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों हेतु आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा संगठन के सुचारू संचालन एवं व्यवसायिक विस्तार के लिए योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कम्पनी कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। भर्ती के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO-FPC) के 01 अनारक्षित पद तथा लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के 01 पद पर नियुक्ति की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस पद के लिए मासिक वेतन 15,000 रुपये से 25,000 रुपये निर्धारित किया गया है। लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पद हेतु अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से डीसीए/पीजीडीसीए के साथ टैली का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों का स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम, वर्ग तथा आवेदक का पूर्ण पता स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। अपूर्ण अथवा असत्यापित आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। निर्धारित प्रारूप में आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से 19 जून 2026 से 30 जून 2026 तक सायं 5 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में जनपद पंचायत सीतापुर कैम्पस स्थित एनआरएलएम कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

5 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

5 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

5 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

5 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

5 hours ago