छत्तीसगढ़

CG : दो दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, पाइपलाइन में आई खराबी

 रायपुर में 17 और 18 जनवरी को पानी सप्लाई नहीं होगी। 1 लाख से अधिक घरों में पानी नहीं आएगा। दरअसल राइजिंग मेन लाइन (पाइपलाइन) में खराबी आई है। तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइपलाइन में लीकेज हो गई है।

इसकी मरम्मत का काम 17 जनवरी को दिनभर चलेगा। इसकी वजह से 17 जनवरी की शाम और 18 जनवरी की सुबह पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। 17 की सुबह तक पानी की पूरी सप्लाई नगर निगम करेगा। अधिकारियों ने मरम्मत में करीब 12 घंटे का वक्त लगने की बात कही है।

नगर पालिक निगम के अफसरों के मुताबिक मोवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज आ गई है। नगर निगम के जल विभाग की टीम इस लीकेज की मरम्मत करेगी। अब इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी टंकी में पानी नहीं आएगा। ये पानी टंकियां 1 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाती हैं। इन इलाकों के अलावा बाकी हिस्सों में पानी पहले की तरह ही दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…

27 seconds ago
CG : सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग …

CG : सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में शुरू हुई व्यावहारिक ट्रेनिंग …

सूरजपुर। जिले को 15 नए एसआई मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन…

6 minutes ago
CG : जनकपुर में जंगल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका …

CG : जनकपुर में जंगल के पास अज्ञात शव मिला, हत्या की आशंका …

एमसीबी। एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवांरपुर चौकी के भुतहा नाला इलाके में…

18 minutes ago
CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

CM साय आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे रायपुर और धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न…

19 minutes ago
CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

CG : समाज की प्रगति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर किया विस्तृत उद्बोधन …

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब…

21 minutes ago
दुग्ध उत्पादन से बढ़ रही किसानों की आय, पशुधन विकास विभाग कर रहा प्रोत्साहित

दुग्ध उत्पादन से बढ़ रही किसानों की आय, पशुधन विकास विभाग कर रहा प्रोत्साहित

रायपुर. प्रदेश के ग्रामीण किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि के साथ ही अन्य…

29 minutes ago