छत्तीसगढ़

CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में अहम बदलाव किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग आदेश जारी कर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। खास बात यह है कि एक आदेश में पात्रता संबंधी शर्तों को शिथिल कर इसे विशेष प्रकरण माना गया है, जिससे यह प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग और वर्तमान में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव के रूप में पदस्थ प्रतीक खरे की सेवाएं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की निजी स्थापना के लिए ले ली हैं। उन्हें अस्थाई रूप से विशेष सहायक बनाया गया है। दूसरे आदेश में जल संसाधन विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ध्रुव को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद के विरुद्ध अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। अरुण साव के पास लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण जैसे बड़े विभाग हैं। ऐसे में उनकी निजी स्थापना में यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…

25 minutes ago
भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…

29 minutes ago
कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…

39 minutes ago
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…

55 minutes ago
महाकाल मंदिर हुआ हाईटेक! अब सिर्फ 30 सेकंड में होगी सोना-चांदी की जांच

महाकाल मंदिर हुआ हाईटेक! अब सिर्फ 30 सेकंड में होगी सोना-चांदी की जांच

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…

1 hour ago
भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल  राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…

1 hour ago