छत्तीसगढ़

CG : दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनपुर नशेड़ी और शराबी बोलना एक दोस्त को महंगा पड़ गया। दोस्त ने दोस्त की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का है। दरअसल बीते दिनों कुंवरपुर लटोरी जाने वाले मार्ग में एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसके गले को धारदार हथियार से काट गया था। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके साथ मृतक के सिर और पेट पर भी कई बार हथियार से वार किया गया था। मृतक की पहचान लखनपुर बाजारपारा निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी नीरज साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज साहू और मृतक मुकेश यादव दोनों जिगरी दोस्त थे। दोनों एक साथ घूमते थे और

शराब सेवन के दौरान नशे में अक्सर मुकेश यादव नीरज साहू को शराबी कह कर चिढ़ता था,यह बात नीरज को बुरी लगती थी। कहता था कि तुम नशेड़ी हो और नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुके हो, यह बात सुनने के बाद आरोपी नीरज साहू खुन्नस करने लगा। घटना के दिन प्लानिंग के तहत अपने घर में रखे चाकू और डंडा को लेकर मुकेश के घर पहुंचा और सुबह घूमने की बात को लेकर कुंवरपुर नहर की तरफ उसे ले गया और सूनसान जगह देखकर उसके गर्दन को चाकू से हमला कर दिया और पेट में भी कई बार वार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी, तभी यह पता चला कि नीरज साहू उसके साथ घूमता था। शंका के आधार पर जब नीरज साहू को पकड़ पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त नरेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

7 seconds ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

2 minutes ago
CG : आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान राजेंद्र सिंह, खरीफ सीजन में पहली बार अपनाया नैनो डीएपी …

CG : आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान राजेंद्र सिंह, खरीफ सीजन में पहली बार अपनाया नैनो डीएपी …

एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…

11 minutes ago
BPCL ने निभाया वादा! सड़क हादसे में मृत राघवेंद्र घोषी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

BPCL ने निभाया वादा! सड़क हादसे में मृत राघवेंद्र घोषी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैस पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान सड़क हादसे…

14 minutes ago
CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

गरियाबंद, राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए…

14 minutes ago