छत्तीसगढ़

CG : दोस्त की पत्नी को देखकर बिगड़ी नियत, गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर। बिलासपुर में दुर्ग की महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी को मिलने बुलाया। यहां उन्हें अपने घर पर भोजन कराया। इसी दौरान युवक ने नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया। फिर अपने दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के तीन महीने बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। फिर दोनों के बीच अचछी दोस्ती हो गई। सुनील ने बीते जनवरी में उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। इस पर महिला का पति उसे व बच्चे को 28 जनवरी को लेकर बिलासपुर आया। इस दौरान सुनील उन्हें अपने घर ले गया, जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने बताया कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे महिला व उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त को बुलाया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए उनकी हरकतों का कोई विरोध नहीं कर पाई। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया, तब उसे अपने पति के दोस्त के गलत काम की जानकारी हो गई थी। लेकिन, वह बदनामी के डर से चुप रही और पति व बच्चे के साथ वापस दुर्ग चली गई। बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

1 hour ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago