छत्तीसगढ़

CG : धमतरी पुलिस की यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार सख्त कार्यवाही

धमतरी : एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है, ताकि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसी तारतम्य में थाना भखारा पुलिस द्वारा ग्राम भखारा स्थित कोलियारी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक CG 07 CA 9995 अशोक लेलैंड 10 चक्का के चालक शाहिल वर्मा पिता चन्द्रशेखर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पाहंदा थाना रानीतराई जिला दुर्ग को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते एवं मोबाइल फोन पर बात करते पकड़ा गया। जांच के दौरान चालक वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक 3 टन 830 किलोग्राम रेत ओवरलोड पाया गया।

साथ ही वाहन के पीछे नंबर अंकित नहीं होना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 196, 50(2)/177, 184, 21(25)/177, 3/181 एवं 113/194(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी हाईवा चालक का नाम- शाहिल वर्मा पिता चन्द्रशेखर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पाहंदा थाना रानीतराई जिला दुर्ग (छ.ग.) धमतरी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ओवरलोडिंग एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से बचें।

kgnews

Recent Posts

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

16 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

20 minutes ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

26 minutes ago
CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

36 minutes ago
CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही…

36 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

42 minutes ago