छत्तीसगढ़

CG : धमतरी में नगर निगम स्कूल में लगी आग

धमतरी शहर के पुराने स्कूलों में से एक नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल के एक भवन में 10 जून की सुबह आग लग गई। इस आगजनी की घटना से भवन में रखे पुराने फर्नीचर जलकर राख हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल के एक भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, घटना के चलते कमरे में रखे पुराने फर्नीचर जलकर खाक हो गए। इधर आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर के अन्य बिल्डिंग में फैलने से पहले आग को नियंत्रण में किया।

आग को तुरंत काबू में नहीं किया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में रहने वाले एक शिक्षक की पत्नी और गार्ड ने देखा कि स्कूल के एक भवन में भीषण आग लगी है और धुंआ निकल रहा है, वहीं आग की लपटे देखते ही देखते तेजी से फैल रही थी। आग की तेज लपटे बाजू में बने खपरैल वाला बिल्डिंग तक नहीं पहुंच सकी जिसके चलते बड़ी घटना होने से रुक गई।

इसकी तुरंत सूचना निगम को दी गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। स्कूल में आग लगने का क्या कारण है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, पर कहा जा रहा है कि किसी शरारती तत्वों की हरकतों के चलते आगजनी की घटना हुई है।

इस संबंध में कैंपस में रहने वाले स्कूल के शिक्षक घनश्याम पैकरा ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी मार्निंग वाक पर निकली थी, उसी समय वहां का गार्ड के साथ देखा कि भवन में धुंआ निकल रहा है, थोड़ी देर में आग रौद्र रूप लेने लगा उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

अग्निशमन की टीम पे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मालूम हो कि वातावरण में उष्णता है, आग की चिंगारी मिलते ही सूखे सामान तेजी से जलने लगते हैं।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…

2 minutes ago
CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…

15 minutes ago
CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

CG : विधानसभा का मानसून सत्र : CM साय आज CG मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…

19 minutes ago
राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव : कॉम्बिंग गश्त में 89 असामाजिक तत्वों की जांच, 110 जवानों की चार टीमों ने की कार्रवाई …

राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…

22 minutes ago
राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव : जुलाई के पहले 7 दिन 216 मिमी बारिश, दूसरे 7 दिन 5 मिमी ही बरसे बादल …

राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…

24 minutes ago
राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव : जनदर्शन: अतिक्रमण हटाने व पीएम आवास दिलाने की मांग …

राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…

32 minutes ago