धमतरी। शहर में हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार हो गया है। पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि यादव समाज क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का विक्रय कर रहा है।
सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी ऋषभ सोनी को मौके पर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 85/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी के कब्जे से जब्त 1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)कीमत लगभग 29,000/-रूपये) 01 नग मोबाइल(कीमत लगभग 5,000/-रूपये) आरोपी का नाम ऋषभ सोनी पिता होरीलाल सोनी उम्र 26 वर्ष साकिन रिसाईपारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…