छत्तीसगढ़

CG : धान खरीदी केंद्र में 357 बोरी धान जब्त, 40 बोरी अमानक धान वापस लौटाया…

कोरिया । राजस्व विभाग की टीम ने धान खरीदी केंद्र पटना में शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया, जिसमें धान खरीदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हुईं। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और हल्का पटवारी की उपस्थिति में की गई इस जांच में कुल 357 बोरी धान जब्त किया गया, जबकि 40 बोरी अमानक धान किसानों को वापस लौटा दिया गया।

जांच में मिली अनियमितताएं : 

ग्राम रनई निवासी रामरतन द्वारा विक्रय के लिए लाए गए 80 बोरी धान में वर्ष 2024-25 के बारदाने का उपयोग पाया गया। उचित जवाब न मिलने पर धान जब्त किया गया। ग्राम मुरमा निवासी रंगलाल के 75 बोरी धान में भी बारदाने की अनियमितता मिली। इस पर धान जब्त कर किसान का टोकन निरस्त किया गया। ग्राम रनई की समुंदरी बाई द्वारा लाए गए 65 बोरी धान में भी नियमों का उल्लंघन पाया गया। धान जब्त कर टोकन रद्द किया गया। इसी तरह ग्राम तेंदुआ के रामसागर और दिनेश क्रमशः 47 और 90 बोरी धान लेकर आए थे। जांच में पाया गया कि उन्होंने बीज निगम के बारदाने का उपयोग किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए धान जब्त कर लिया गया। ग्राम तेंदुआ के जगदीश द्वारा 40 बोरी अमानक धान विक्रय हेतु लाया गया था। इस तरह 357 बोरी जब्त किया गया और 40 बोरी अमानक होने की वजह से लौटाया गया।

राजस्व विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है कि खरीदी केंद्रों पर केवल मानक धान और निर्धारित बारदाने का उपयोग करें। विभाग ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे धान खरीदी के नियमों का पालन करें। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

29 minutes ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

30 minutes ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

36 minutes ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

40 minutes ago
CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…

53 minutes ago
CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…

60 minutes ago