बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सेानी के निर्देश पर जिले में धान खरीदी केन्द्रों में प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 3 धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को हटा दिया है। हटाए गये केंद्र प्रभारियों में रिकोकला चेतन डड़सेना, रोहांसी धर्मेन्द्र साहू एवं बिटकुली से मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इसके पूर्व भी 3 केंद्र प्रभारियों को अनियमितता बरतने पर हटाए गये हैं। इस तरह सप्ताह भर के अंदर ही 6 उपार्जन केंद्र प्रभारी हटाए गए। हटाए गए धान खरीदी केंद्रों में नये प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें रिकोकला से कुर्तीबास बारिक, दतान(प) खिलावन ध्रुव, सैहा सुखीराम साहू, रोहांसी भुनेश्वर साहू, डमरू यशवंत कुमार साहू एवं बिटकुली राजेश साहूु शामिल है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…