नालियों में कचरा नहीं डालने और स्वच्छता बनाए रखने शहरवासियों से की अपील
धमतरी , नगरनिगम धमतरी द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज महापौर रामू रोहरा एवं आयुक्त प्रिया गोयल द्वारा सोरिद नाला, पी.डी. नाला एवं नवागांव क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने देखा कि पहले की अपेक्षा नालों की सफाई औरं मरम्मत के चलते जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ है। भारी बारिश के बावजूद जलभराव की समस्या में कमी देखी गई है।
महापौर रोहरा ने नगर निगम के अमले को धन्यवाद देते हुए निर्देशित किया कि नियमित निगरानी एवं साफ-सफाई कार्यों को जारी रखा जाए, ताकि नागरिकों को बारिश के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयुक्त गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी के क्षेत्र में टीम तैनात रहे तथा बारिश की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…
सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…
धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…